ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261115 200553 राजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News


Thar पोस्ट। एमजी मार्ग स्थित राजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य प्रारंभ।
म्यूजियम सर्किल स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के अधीन संचालित राजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य प्रारंभ हो गया है। मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से इस वाचनालय के जीर्णोद्धार एवं सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की प्रेरणा से बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक जी अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है । जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य एवं कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी, पुनरोद्धार कार्य के प्रेरक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी, वाचनालय के वरिष्ठ पाठक वयोवृद्ध मोतीलाल बोदानी, मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, मदन जी चलवां आदि के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. बिनानी  ने कहा कि वाचनालय का जीर्णोद्धार होने से पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों सहित सभी पाठकों को शहर के मध्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी ।  इस अवसर पर पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य एवं कवि- कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि वर्ष 1945 से संचालित नगर वाचनालय शहर की शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र रहा है। इसका पुनरोद्धार होने से यहाँ नियमित रूप से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों और पाठकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा ।  इस अवसर पर मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि वाचनालय के पुनरोद्धार के साथ-साथ इसके आधारभूत ढाँचे, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा।


Share This News