








Thar पोस्ट न्यूज। श्री जी द ग्रुप ऑफ आर्ट्स द्वारा गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर , माली समाज भवन में श्री धाम बरसाना से पधारे हनुमान बाबा महाराज ने आज विभिन्न भक्तों के चरित्रों के बारे में बताया । उन्होंने कहा भक्त बिना भगवान अधूरे हैं।रामचरितमानस में भगवान श्री राम जी के साथ विभिन्न भक्तों हनुमान जी, शबरी, केवट, अहिल्या आदि भक्तों का वर्णन मिलता है।






जब व्यक्ति अपने अहंकार का त्याग कर देता है, तब उसे ईश्वर की अनुभूति होती है। कबीर कहते हैं
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहि।
सब अँधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहिं
उन्होंने कहा सांसारिक मोह-माया को छोड़कर केवल प्रभु के लिए रोने वाले भक्त की आँखों और हृदय में स्वयं भगवान निवास करते हैं। जिन नैनों से नीर बहा करता है, उन नैनों में राम रहा करता है।”
हनुमान बाबा जी महाराज ने ठाकुर जी के रस के पद गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।
आयोजन से जुड़े महावीर गहलोत ने बताया कि
श्रीधाम वृंदावन के जुगल बाबा महाराज ने आज हनुमान बाबा जी महाराज का मंगलाचरण और स्वागत किया।
श्रवण गहलोत,कैलाश गहलोत, वसुंधरा आचार्य,महावीर गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, महेश पवार,यशवंत, प्रथम, जितेंद्र तथा लकी सहित सभी भक्तों ने भक्ति भाव से आरती में भाग लिया।