








Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के 50 जीबी रेलवे ट्रैक को उड़ाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी हैंडलर ने महिला को प्रेमजाल में लेकर साजिश में किया इस्तेमाल।ब्लास्ट की साजिश के लिए 2.23 लाख रुपये दिए गए। पंजाब के गुरदासपुर से महिला महक दीप कोर और देवेंद्र सिंह गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, 46 करतूस और 30 हजार रुपये जब्त किए गए है। इस मामले में राजस्थान एटीएस और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। करीब 5 लाख कॉल्स का डेटा खंगालने और 400 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का पटाक्षेप किया।





