ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20241023 101608 3 देश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भाजपा ने आज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इनमें यूपी और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी , डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं। महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है।

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी और उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू नियुक्त किए गए हैं।


Share This News