


Thar पोस्ट न्यूज। भाजपा ने आज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इनमें यूपी और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी , डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं। महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है।

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी और उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू नियुक्त किए गए हैं।
