


Thar पोस्ट न्यूज। नगर निगम व पालिका चुनाव में मतगणना में अब कुछ घण्टे शेष रह गए है। लेकिन दिल की धड़कने सभी की बढ़ी हुई है। कल पिटारे में क्या खुलेगा, इसका सभी को इंतजार है। प्रत्याशियो में बैचेनी भी है। हालांकि जिंदगी में हार या जीत। इनमें से एक मिलती है। लेकिन लगातार संघर्ष करने वाले धरतीपकड़ टाइप के लोग हमेशा जीत जाते है। बहरहाल, कुछ सुपरहिट गानों की बानगी, जो मतगणना के बाद रिजल्ट निकलने के बाद जीतने वाले या हारने वालों पर फिट बैठेंगी। इनमें

जीते हुए पार्षदों का समूह ग्रुप: ‘जिंदगी मिलके बिताएंगे….
हारा हुआ पार्षद : जाऊं कहाँ बताए ए दिल..दुनिया बड़ी संगदिल या दिल का खिलौना टूट गया।
महापौर की कुर्सी : हम तुम्हे चाहते है ऐसे मरने वाला कोई
अकेले पड़ चुके निर्दलीय पार्षद या हारा हुआ : दिल के अरमान आंसुओं में बह गए।
पहली बार जीते पार्षद: अरे दीवानों मुझे पहचानो
महापौर के लिए निर्दलीयों के सहयोग पर : हम बने तुम बने एक दूजे के लिए।
पार्टी में उपेक्षित पार्षद : दिल हूँ हूँ करे, घबराये।
बाड़ाबंदी में कैद पार्षद : न जा कही अब ना जा दिल के सिवा।
और अंत मे समस्याओं से निजात पाने का इंतजार करती जनता के लिए ‘ हम इंतज़ार करेंगे तेरा कयामत तक, खुदा करे कि कयामत हो और तू आये। चुनाव के बाद नेता और फ़िल्म की शूटिंग के बाद अभिनेता गायब जो हो जाते है। चुनाव खत्म हो जाते है और जनता आये दिन सड़क, नाली रोड लाइट के लिए परेशान रहती है।
