ताजा खबरे
चुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प
IMG 20241023 101608 चुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम के लिए नियुक्त मतदान दलों की रवानगी मंगलवार (8 सितम्बर) को प्रातः 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। इसके लिए मतदान दलों के सभी कार्मिकों को ड्यूटी आदेश तामील करवा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने मतदान दलों के रवानगी के समय अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों के कार्मिकों को रवानगी से पूर्व द्वितीय प्रशिक्षण के उपरांत आवश्यक मतदान सामग्री एवं दिशा-निर्देश देकर संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। इसके मद्देनजर मतदान दलों के कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। मतदान दलों की रवानगी के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं परिवहन संबंधी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे सभी दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।


Share This News