ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 20 जिलों में बारिश का फिर अलर्ट जारी, यह है वजह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान में बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी से आया मौसम सिस्टम भी है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम से बारिश की गतिविधियां बढ़गी। मानसून ट्रफ भी सक्रिय है और यह राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 6 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। शुक्रवार को सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। 3 सितंबर शाम 6 बजे से 4 सितंबर शाम 6 बजे तक यहां 175 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से नदी-नाले उफनने और रास्ते बंद होने लगे हैं। धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर सहित 20 जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते मौसमी बामारियों की संख्या बढ़ी है।


Share This News