ताजा खबरे
देशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्पमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारीबीकानेर : स्टेशन रोड की इस होटल में आग, दमकलें पहुंची20 जिलों में बारिश का फिर अलर्ट जारी, यह है वजहवृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां
SAVE 20260905 193843 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर को बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बीकानेर में रोड शो के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और आमजन से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:40 से 3:40 बजे तक पुष्करणा स्टेडियम के पास गोकुल चौक से रोड शो आयोजित होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:40 से 4:40 बजे तक लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 5:05 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।


Share This News