ताजा खबरे
वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियांवार्ड 73 में भाजपा की जनसभा आयोजितचुनाव : व्यापार उद्योग मंडल चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियानरामदेवरा मेले के लिए स्पेशल रेल गाडियां चलेगीराजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट आज इन जिलों में हुई भारी वर्षाजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान, लोकतंत्र में भागीदारी का संदेशचुनाव : मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियांदोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्जवार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्कचुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्कर
SAVE 20260904 205706 scaled वार्ड 73 में भाजपा की जनसभा आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर भव्य जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही।

जनसभा को संबोधित करते हुए श्री कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड नंबर 73 के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक आगे रहेंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृपाशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के कार्य अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी। ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। वार्डवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी होगी और संबंधित समस्या के समाधान के लिए कार्यालय की टीम वार्डवासी के घर तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

जनसभा के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री श्री कृपाशंकर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में वार्ड नंबर 73 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

इस दौरान श्री मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य, वार्ड 72 भाजपा प्रत्याशी श्री मति सुमन जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


Share This News