







Thar पोस्ट न्यूज। आज सुबह वार्ड 75 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया, लेकिन शाम होते होते उन्होंने लाइव आकर न केवल सब को चोंका दिया है बल्कि नई राजनीतिक बहस पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार लोकप्रिय नेता महावीर रांका की टिकट काट दी गई है। जिसके बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा को पार्टी ने सिम्बल प्रदान किया है। जिसके कारण रांका अब पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में बतौर निर्दलिय चुनाव लड़ सकते है। हालांकि यह भी बात सामने आ रही है कि पार्टी के कुछ शीर्ष सलाहकारों के साथ उनकी बात होने के बाद उनका टिकट काटा गया है। सूत्र बताते है कि बीकानेर पूर्व व पश्चिम के विधायकों के विरोध के चलते पार्टी ने उन्हें सिम्बल प्रदान नही किया। इसके साथ ही यह भी बात सामने आई है कि दोनों विधायकों के विरोध के बाद पार्टी हरकत में आई और अंतिम निर्णय के तौर पर पार्टी का सिम्बल रांका को प्रदान नहीं किया। लेकिन इस घटनाक्रम ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

