ताजा खबरे
IMG 20260824 082454 जंगलेश्वर महादेव मंदिर में 111 जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गोपेश्वर बस्ती में जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पावन पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महाभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 111 जोड़ों ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ का सामूहिक महाभिषेक किया।

पंडित भंवर पुरोहित एवं पंडित पंकज महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की।


Share This News