






Thar पोस्ट न्यूज। भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बीकानेर। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी बैठक भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ संगठन की एकजुटता और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाला विजय संकल्प सम्मेलन संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता से सम्मेलन को लेकर तैयारियों की मजबूती स्पष्ट दिखाई दी।
पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि विजय संकल्प सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिली तथा सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर सभी में उत्साह नजर आया।
मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हांडला ने किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, चुनाव सह प्रभारी महावीर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, शशि शर्मा, महावीर रांका, रमजान अब्बासी, जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, मोहन सुराणा, सुरेंद्र शेखावत, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंजुषा भास्कर, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सिंगड, वेद व्यास, सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, हरीश भोजक, सांगीलाल गहलोत, दिलीप पूरी, गोकुल जोशी, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, मुकेश पंवार, अनूप गहलोत, संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, शिव पड़िहार, वीरेंद्र करल, कमल आचार्य, प्रतीक स्वामी, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, मुकेश ओझा, नर्सिंग सेवग, विजय उपाध्याय, मुकेश बन, जेठमल नाहटा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
