ताजा खबरे
IMG 20260629 234235 1 मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान प्रतियोगिता कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जीतना चाहते हो राजस्थान का सबसे बड़ा लहरिया टाइटल तो तुरंत करो रजिस्ट्रेशन, रात 10 बजे बंद हो जाएगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर के जिला उद्योग संघ में होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान प्रतियोगिता।

बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 23 अगस्त 2026, रविवार दोपहर 2:15 बजे से रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ में आयोजित होगी।
मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 लहरिया थीम पर होने वाली प्रतियोगिताएं में सबसे बड़ा टाइटल है। अब तक इसमें बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शनिवार को रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन है। रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे बाद एंट्री नहीं ली जाएगी।

मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान बनने की इच्छुक युवतियां व महिलाएं तुरंत रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन हेतु 7014330731 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल 2023, कल्चर मोटिवेटर व आइकन गरिमा विजय हैं। वहीं जिला उद्योग संघ, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीजेपी नेता मोहन सुराणा, बीकानेर लोकसभा के कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग, नेबुला रेस्टोरेंट रानी बाजार, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान झझू के जवाहर लाल सेठिया, रिषभ कंप्यूटर्स बोथरा कॉम्प्लेक्स, यंग एंत्रोपेन्योर पिंटू राठी, गौरांग आर्ट, भीखाराम चांदमल आदि कार्यक्रम के प्रायोजक हैं। वहीं कंचन राठी, वीना सेन, शोभा सुथार, भावना खड़गावत, चेतन खड़गावत, श्रीकृष्ण चंद्र पुरोहित, जेठाराम मेघवाल, हर्षिता शर्मा, मयंक सेठिया, खुशी गहलोत, राखी शर्मा, सोनू वर्मा, पारसमणी, शालू गहलोत, लक्ष्मी पारीक, शशिराज गोयल, मोहित पुरोहित, राजेश स्वामी, मीनाक्षी कल्ला, प्रीतिबाला जोशी, सावन पारीक, महेश सुथार आदि श्रम सहयोग कर रहे हैं। अगर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तुरंत 7014330731 पर संपर्क करें।


Share This News