ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260821 221028 510 किलोग्राम मिठाई व अन्य दूषित खाद्य सामग्री नष्ट, 14,992 किलोग्राम नमक एवं 1,103 किलोग्राम बादाम सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 14,992 किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक तथा 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि 18 से 21 अगस्त तक सोहन पपड़ी, रसगुल्ला, नमकीन, बेसन लड्डू, काजू डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, आयोडाइज्ड नमक, आलू की सब्जी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, चिड़ावा पेड़े, बादाम, काजू आदि के कुल 16 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 510 किलोग्राम मिठाई एवं अन्य दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त मैसर्स श्री श्याम ट्रेडर्स पर आयोडाइज्ड नमक के ‘महाभोग’ एवं ‘राधे राधे’ ब्रांड की कुल 14,992 किलोग्राम मात्रा तथा मैसर्स चित्रा आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोर पर 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया है।

डॉ. साध ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश गोदारा द्वारा संपादित की गई।


Share This News