ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251231 100334 स्पा सेंटरों पर जयपुर में एक साथ पुलिस कार्रवाई, 11 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजधानी जयपुर में एक साथ स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूर्वी इलाके में दो स्पा सेंटरों पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक बजाज नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने ब्लू स्टार थाई स्पा और मुंजल थाई स्पा पर संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों में 9 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि दोनों सेंटर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे थे। राजस्थान में नई गाइड लाइन पिछले दिनों जारी हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर तय गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। जांच के दौरान दोनों सेंटरों पर तय मानकों का पालन नहीं होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जयपुर सहित अन्य जिलों में स्पा सेंटरों की आड़ में नियमों की अनदेखी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।


Share This News