ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260629 234309 कहाँ चला गया मॉनसून ? 23 अगस्त से और कमजोर पड़ेगा, यह है वजह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों राजस्थान में मानसून निष्क्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त से अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां फिर कमजोर पड़ सकती हैं। इससे प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की सक्रियता में ट्रफ लाइन की अहम भूमिका होती है। वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर भारत की ओर खिसकी हुई है। यही वजह है कि राजस्थान में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। हालांकि मौसम विभाग के राष्ट्रीय पूर्वानुमान में भी 20 से 22 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई थी।शुक्रवार को भी 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। जिन इलाकों में बारिश हुई, वहां भी अधिकांश जगह बारिश हल्की रही। किशनगंज और अटरू में कुल 9 मिमी, भरतपुर के बयाना, उच्चैन और वैर में 6 मिमी तथा धौलपुर में 5 मिमी बारिश दर्ज हुई। कोटा के कानावास में 3 मिमी और उदयपुर के मावली में 1 मिमी बारिश हुई। एक वजह यह भी है कि पिछले कुछ वर्षों में क्लाइमेट में बदलाव हुआ है। पहले राजस्थान में सावन माह में अधिक बारिश होती थी। अब भादवा माह में होती है।


Share This News