ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260823 090304 राजस्थान : स्कूल प्रिंसिपल बांध में छात्राओं के साथ नहाते दिखा, बांध पर है पाबंदी, पुलिस कार्रवाई शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली खबर वायरल हो रही है। राजस्थान के अलवर जिले में स्कूल प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रिंसिपल एक बांध में छात्राओं के साथ नहाता नजर आया. गांव वालों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल छात्राओं को गोद में लेकर नहा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे औऱ पुलिस को सूचना दी. घटना अलवर जिले में थानागाजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ाकछापली की है. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर बांध पर ले जाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने और भ्रमण के बहाने बच्चों को भड़ाज बांध ले गया, जहां वह छात्राओं के साथ अठखेलियां करता नजर आया. आरोप है कि बच्चों को बिना लाइफ जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के पानी में उतारा गया, जबकि कई बच्चों को तैरना नहीं आता था. ग्रामीणों के अनुसार बांध की पाल करीब 5-6 फीट चौड़ी है और यहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों व प्रशासन के अनुसार करीब चार साल से यहां जाने पर पाबंदी है.इसके बावजूद बच्चों को बांध पर ले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल होने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए. थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की लिखित शिकायत नहीं मिली है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि बालिकाओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से जानकारी ली गई है. अब टीम पूरे मामले की जांच करेगी।


Share This News