ताजा खबरे
आचार्य परिवारों का सामूहिक आयोजन बना सामाजिक एकता का संदेश ***सहस्त्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगारराज्य साइक्लिंग में बीकानेर के साइक्लिस्टों का दबदबाभौतिक सुख अस्थाई जबकि आध्यात्मिक सुख स्थाई स्वामी विवेकानंद परिव्राजकबिजली बंद रहेगी 4 घंटे तकचुनाव को लेकर भाजपा की बैठकराजस्थान के स्कूलों की बदलेगी सूरत, 12,500 करोड़ रुपये लगेंगेश्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा को अर्पित की गई 7 फीट की राखी, भोलेनाथ का हुआ अर्धनारीश्वर श्रृंगारजीवन एक परीक्षा है कर्मों के अनुसार परिणाम अवश्य आएगा : स्वामी विवेकानंद परिव्राजकनगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में कांग्रेस के 600 आवेदनराजस्थान : स्कूल प्रिंसिपल बांध में छात्राओं के साथ नहाते दिखा, बांध पर है पाबंदी, पुलिस कार्रवाई शुरू
IMG 20260629 234309 नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में कांग्रेस के 600 आवेदन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। शहर में पार्टी की ओर से टिकट आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही शनिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी। पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आवेदन जमा कराने पहुंचे। कांग्रेस के सामने अब 80 वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारने की चुनौती है, जबकि दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके यशपाल गहलोत को सौंपी है। गहलोत ने बताया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले कुल 80 वार्डों के लिए अब तक करीब 600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लागू की गई है। इसके चलते कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी, जिनके पास चुनाव जीतने की क्षमता हो और जो लंबे समय से संगठन तथा जनता के बीच सक्रिय रूप से काम कर रहे हों।


Share This News