ताजा खबरे
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध :जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतप्रिंसिपल की हत्या, पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को दबोचाकोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ?भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबसावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दानराजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामलाफोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावाबिजली बन्द रहेगीBikaner : नशे की सूचना देने के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
SAVE 20260819 201848 scaled सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में आरएसवीएन का शानदार प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आर्चरी में तीन गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल तथा एक कांस्य पदक जीता
अहमदाबाद गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता में आरएसवी की छात्राओं ने अंडर 17 वर्ग में रिक्व राउंड 70 मी में दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल एवं एक कांस्य पदक जीता तथा एलिमिनेशन राउंड में भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरव प्रदान किया।
छात्रा प्राची ने तीन गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया जबकि आध्या पुरोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्राची तथा आध्या दोनों का सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी चयन हो गया है। विद्यालय के ऋषभ जाखड़, पियूष सोनी, विनायक बिश्नोई तथा विभोर का अंडर 14 बालक वर्ग तथा मिताक्षी का बालिका वर्ग टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है।
सीबीएसई द्वारा आयोजित ताइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के छात्र अंकित और डैनी गोदारा का भी चयन हुआ है। विद्यालय के तीरंदाजी कोच चयन जोशी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।
विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी तथा प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई प्रदान की तथा इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Share This News