SAVE 20260810 204208 सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सावन के अवसर पर अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था द्वारा महिलाओ के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। यह आयोजन 13 अगस्त को शाम 4 बजे से 8 बजे तक नोखा रोड स्थित रूपजी रेस्टोरेंट प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संचालक ने बताया कि सावन महोत्सव में बहुत सी प्रतियोगिता आयोजित की रही है कार्यक्रम लहरिया थीम पर रहेगा। कार्यक्रम में गेम, लकी ड्रा, गिफ्ट्स रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सखी ग्रुप की सुनीता पित्ती, यशोदा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संजू अग्रवाल, संगीता अगवाल, हंसा बंसल, मधु पित्ती, चारु अग्रवाल, पिंकी जैन द्वारा कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई है।


Share This News