






Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बीकानेर में स्पा सेन्टर पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को कोटगेट थाना इलाके में एक स्पा सेन्टर पर दबिश देकर यहां से पांच युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने मॉडर्न मार्केट स्थित एक सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल की गई तथा उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई।

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2 मई को भी यहां पुलिस ने दबिश देकर तीन पुरूष व आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
