






Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर श्रीओमप्रकाश की अध्यक्षता में आज पुलिस थाना कोतवाली में CLG सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री मृदुल कछावा, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर, श्री चक्रवर्ती सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री बनवारीलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री अनुज डाल, वृताधिकारी शहर सहित शहर क्षेत्र के समस्त थानाधिकारी एवं पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।
बैठक में CLG सदस्यों, सुरक्षा सखियों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

श्रीमान ओमप्रकाश , महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर ने उपस्थित CLG सदस्यों एवं नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
