







Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बॉर्डर इलाके खाजूवाला के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप गिराने के मामले में पुलिस ने तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के फाजिल्का से सहयोगी आरोपी करण को राउंडअप किया है। इनमें से एक को मोहाली व एक को जलालाबाद से दस्तायाब किया है। आज थाना सदर सभागार में पत्रकारों की पीसी में सीओ सदर अनुष्का कालिया ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में जलालाबाद पंजाब निवासी 27 वर्षीय करण सिंह बोदला, अबोहर निवासी 33 वर्षीय गुरकीरत सिंह व घड़साना निवासी 28 वर्षीय अवतार सिंह शामिल है। अनुसंधान में सामने आया है कि करण सिंह व गुरकीरत सिंह मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविन्दर द्वारा संचालित सीमा पार संगठित तस्करी सि डिकेट के फुट सोल्जर्स के रूप में कार्य कर रहे थे।

कालिया ने बताया कि इससे पहले पुलिस ड्रोन ड्रॉपिंग के मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर को गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
कालिया ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। जिसमें करण सिंह के विरूद्ध फजिल्का और फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है तो गुरकीरत सिंह पूर्व में भी ड्रोन ड्रॉपिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है। अवतार सिंह के विरूद्ध भी जैतसर में एनडीपीएस एक्ट व मुकलावा में विद्युत अधिनियम के तहत दो मुकदमेें दर्ज है।
