ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260721 204207 चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने मंगलवार को पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों और जांचों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना। मरीजों एवं उनके परिजनों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित होने को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के निपटने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने सैरुणा से पूनरासर की ओर आने वाली सड़क को दुरूस्त करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने पूनरासर स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन किए तथा यहां भरने वाले भादवा मेले के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्री शुभम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News