IMG 20260629 234309 मॉनसून : आगामी एक सप्ताह तक मेघ मल्हार, खूब बरसेंगे बादल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मानसून अब पूर्ण सक्रिय है। राजस्थान में आज से बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां लगातार बढ़ेंगी।

रिपोर्ट में मौसम विभाग ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर ओर  प्रतापगढ़ में अतिभारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर में दो दिन से बादलों का डेरा है।


Share This News