IMG 20241023 101608 इस्कॉन : बीकानेर में आज इन मार्गों से निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस्कॉन बीकानेर के तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है। रथयात्रा का शुभारंभ नथूसर गेट से होगा। इसके बाद रथयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गोगागेट स्थित अग्रसेन भवन पहुँचेगी। यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के विग्रहों को आकर्षक रूप से सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए रथ को खींचेंगे। मृदंग, करताल, भजन-कीर्तन, नृत्य एवं भक्तिमय झाँकियाँ पूरे वातावरण को कृष्णमय बना देंगी।

इस्कॉन बीकानेर के अधिकारी संकर्षण प्रिय दास जी ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ के प्रेम, करुणा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। रथयात्रा में सभी लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। यात्रा के समापन पर अग्रसेन भवन में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह महोत्सव प्रेम, सेवा, सद्भाव और विश्व कल्याण का संदेश देता है।


Share This News