ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20251231 100334 महिला कांस्टेबल निलम्बित, फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी थी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी की आरामतलबी भारी पड़ गई। राज्य के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना परिसर से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में एक महिला कांस्टेबल शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग फरियादी के सामने गैर-पेशेवर अंदाज में टेबल पर पैर रखकर बैठी नजर आई। तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक ने तस्वीर की प्रारंभिक जांच कराई। जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बिछीवाड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रीना गर्ग को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Share This News