







Thar पोस्ट न्यूज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व टीका राम जूली के नेतृत्व में बीकानेर कलक्टर कार्यालय का घेराव 30 को

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के नेतृत्व में दिनांक 30.06.2026 को निम्न बिंदुओं को लेकर बीकानेर के कलक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
- पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत पिछले 15 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को पीबीएम अस्पताल में सुधार हेतु 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में करवाई जायें।
- केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा बीकानेर जिले की कोलायत व खाजूवाला विधानसभा के सीमावर्ती गांवों में मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को पक्षपात पूर्ण तरीके ढहाने को लेकर विरोध किया जाएगा।
- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा द्वारा कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं से सांठ-गाँठ कर दलालों के माध्यम से किए जा रहे भारी भ्रष्टाचार की जाँच सीबीआई से करवाने की माँग की जाएगी।
जिला कलक्टर कार्यालय के घेराव में बीकानेर जिले के कांग्रेस से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।
30 जून को होने वाले घेराव की तैयारियों हेतु जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात व शहर की संयुक्त बैठक कल दिनांक 26.06.2026 को सुबह 11ः30 बजे देहात कांग्रेस कार्यालय, सूरज टाकीज रोड़,रानी बाज़ार बीकानेर में आयोजित होगी।
