ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260624 182217 scaled श्रीलक्ष्मीनाथ मन्दिर में मेला कल, बैठक में मेले के बाद अखाड़े पर बनी सहमति Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 25 जून बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 25 जून बृहस्पतिवार को प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 2:00 तथा रात्रि को 6:00 बजे से 11:00 बजे तक मेला भरेगा।

समिति द्वारा मेले में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए शर्बत की सेवा, शीतल जलसेवा, फ्री में जूता चप्पल जमा केंद्र,खोया – पाया केंद्र तथा दर्शनार्थियों को लाइन में दर्शन करवाने की व्यवस्था, आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी।

आज मंसुरी पिंजारा समाज संस्थान तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों की मीटिंग हुए जिसमें मंसुरी पिंजारा समाज संस्थान ने निर्जला एकादशी मेले के कारण लक्ष्मीनाथ जी की घाटी में लगने वाले अखाड़े को रात्रि 11:30 बजे बाद चालू करने की स्वीकृति दी, ताकि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी ना हो, इस हेतु समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने उनका आभार प्रकट किया। इस मीटिंग मे कमाल दीन, मोहम्मद हनीफ, सीताराम कच्छावा, मोहम्मद हाजी बुंदू अली, नियाज मोहम्मद ,अब्बास अली,चांद मोहम्मद, छोटू अली,नरेंद्र गौड़,सोमेश माली, रामानंद गहलोत तथा फकरुद्दीन आदि शामिल थे। दोनों संप्रदाय के लोगों ने निर्जला एकादशी तथा मोहर्रम के मेले को पुलिस तथा प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्वक, मिलजुल कर, परस्पर सहयोग करते हुए मनाने का निर्णय लिया।


Share This News