ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 4 भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को आएंगे बीकानेर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक को करेंगे संबोधित। भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को प्रातः 11:15 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर प्रवास के दौरान वे भाजपा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आपातकाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस बैठक में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।


Share This News