SAVE 20260623 221042 कांग्रेस ने पीबीएम मोर्चरी से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल कूच Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” मंगलवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा

Thar पोस्ट न्यूज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” मंगलवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा। पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर चल रहे धरने के दौरान ही दोपहर में कांग्रेस ने मोर्चरी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर, हाथ में थाली-कटोरा लेकर प्रदर्शन करते हुए “शारदा को न्याय दो” के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट के आगे कटोरे रख कर न्याय की भीख मांगी। पुलिस ने कार्यालय के नीचे ही रोक दिया।

प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन समय रहते मानवीय सवेंदना के साथ जिम्मेदारी निभाता तो परिवारों को अपनों को खोने का दर्द नहीं झेलना पड़ता। मृतक प्रसुता शारदा नायक सहित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली प्रसूताओं के परिजनों को ’’एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता’’ देने तथा जिन महिलाओं की किडनी खराब हुई है, उन्हें ’’25-25 लाख रुपये का मुआवजा’’ दिए जाने की मांग भी उठाई।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि प्रशासन बिल्कुल सोया हुआ है, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हाथों में थाली-कटोरा लेकर प्रशासन को जगाने के लिए यहां पहुंचे है। पीबीएम अस्पताल में लगातार सामने आ रही चिकित्सकीय लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है। प्रसूता शारदा नायक की मौत केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगा गंभीर कलंक है। यदि अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर मानवीय सवेंदना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई होती, तो आज कई परिवारों को अपने प्रियजनों को खोने के दर्द नहीं सहन करना पड़ता।

सियाग ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों को बचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शारदा नायक सहित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली सभी प्रसूताओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा जिन महिलाओं की किडनी खराब हुई है, उन्हें 25-25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ और अधिक मजबूती एवं व्यापकता के साथ जारी रहेगा। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के मरीजों के अधिकारों और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की लड़ाई है।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया महिला शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, डॉ. प्रीति मेघवाल, मुमताज शेख, श्रीराम भादू, आनन्दसिंह सोढ़ा, तोलाराम सियाग, रामनिवास तर्ड, सीताराम नायक, पन्नालाल नायक, मनोज नायक, नितिन वत्सस, कोडाराम भादू, आनन्दकुमार जोशी, पूनमचन्द भाम्भू, राजेन्द्र बापेऊ, लक्ष्मी गुप्ता, निरमा मेघवाल, सुमित वल्लभ कोचर, सलीम भाटी, विजयसिंह शेखावत, शैलेन्द्र कुमार यादव, रिछपाल सीगड़, धनसुख, राहुल जादूसंगत, राजकुमार सैन, भीखाराम मेघवाल, हंसराज बिश्नोई, दिनेश मीणा, शिवदान मेघवाल, ओम जनागल, पन्नाराम नायक, एड. मनोज मारू, अम्बाराम इणखिया, चरणजीत, शिवप्रसाद ज्याणी, मेघराज, विनयकुमार आचार्य, अभिशेकसिंह शेखावत, कमल गोयल, राजेश गोदारा, भंवरलाल जाट, राजकुमार देवड़ा, रितिक कंडारा, अनिल सियोता आदि सहित मृतक शारदा के परिजन व अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।


Share This News