SAVE 20260615 195832 बीकानेर पूर्व में व्याप्त समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा, शहर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने पैदल मार्च निकाला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज निकाले गए पैदल मार्च में कांग्रेस नेताओं में खास उत्साह देखा गया। बीकानेर पूर्व विधानसभा में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस शहर जिला ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी पर उदासीन रवैया अपनाने व समस्याओं पर ध्यान नही देने का आरोप लगाते हुए। जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। पैदल मार्च किया का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उमा करल, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने किया। बिजली सड़के दे ना सके वो सरकार निकम्मी है
प्रभारी मंत्री इस्तीफा दो इस्तीफा दो आदि नारे लगाए गए।

पैदल मार्च को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार यानी निगम, विधायक, सांसद तीनों भाजपा के उसके ऊपर डबल इंजन सरकार राज्य में भाजपा और केंद्र में भाजपा बावजूद उसके बीकानेर पूर्व विधानसभा की हालात ऐसी हो गई है जैसे किसी गांव में आ गए हो ,सड़के गायब खड्डों में सिवरेज का पानी यही है भाजपा के विकास की कहानी।

ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बीकानेर प्रभारी चंद्रप्रकाश सेन ने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा प्रतिनिधियों से आम जनता सीधे सवाल करती है और जनता के हक की आवाज को बुलंद करने में ओबीसी प्रकोष्ठ कोई कमी नहीं रखेगा

ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उमा सुथार करल ने कहा कि सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और प्रशासनिक अधिकारियों चिकित्सकों और विद्वान नागरिकों का जहा निवास है उसी पूर्व विधानसभा से विधायक सिद्धि कुमारी को जन समस्याओं से मतलब ही नही है।

ओबीसी प्रकोष्ठ के संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह सांखला, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नवनीत कौर खत्री, मनोज चौधरी, भवानी गहलोत,अर्चना नागल, रितेश शर्मा, धीरज चौधरी, बीरबल चौधरी, ओमप्रकाश लोहिया, पंकज स्वामी, निर्मल बिश्नोई, रामदेव ढाका, नीरज गगन, राहुल, धनसुख आचार्य, शराफत अली, रामकुमार एटीला, अलाउद्दीन जम्मू, जमी विजय सिंह शेखावत, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अकरम, सलीम कलर, हरदीप, फिरोज भाटी, शहजाद भुट्टा, मानक वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, गिरधारी लाल प्रजापत, इरफान समेजा, कैलाश गहलोत, सुरेश, जितेंद्र, कैलाश गोदारा, श्रीराम गोदारा, जाकिर, इरफान, समीर, जाकिर समेजा एवं राजकुमार सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

अंत में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से मानसून से पहले नालों की सफाई, टूटी सड़को की और खराब सिवरेज को ठीक करवाने,कचरा प्रबन्धन की उचित व्यवस्था, जैसी मुख्य समस्याओं का तुरंत निवारण हो ।


Share This News