IMG 20241023 101608 4 राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इतने दिन असर रहेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में फिर मौसम पलटेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। किसानों को खेतों में रखी उपज और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजस्थान में 20 जून तक आँधी, बारिश व ओलावर्ष्टि जारी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून की यह सक्रियता प्रदेश में तापमान को नियंत्रित रखने के साथ मानसून की प्रगति के लिए भी अनुकूल संकेत मानी जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहाना रहने की संभावना है।


Share This News