IMG 20260604 121837 1 जुलाई से महंगी होंगी टाटा की कारें ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। चालू वर्ष में एक जुलाई से टाटा की कारें महंगी हो जाएगी। फेस्टिव सीजन या मानसून में भारत की मुख्य ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है.कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से उनकी कारें और SUV खरीदना महंगा हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रहा है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगले महीने से टाटा की कारें खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है.इस प्राइस हाइक का असर सिर्फ पेट्रोल या डीजल कारों पर ही नहीं होने वाला है. टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि यह नया नियम इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर भी समान रूप से लागू होगा. यानी अगर आप टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें जैसे Nexon EV या Tiago EV खरीदने का मन बना रहे थे, तो आपको भी ज्यादा बजट तैयार रखना होगा.टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाड़ियों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट्स पर निर्भर करेगी. इसका मतलब है कि सभी गाड़ियों के दाम एक बराबर नहीं बढ़ेंगे. कुछ मॉडल्स पर मामूली असर पड़ेगा तो कुछ के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।


Share This News