IMG 20251231 100334 पत्नी ने पति के ऊपर उबलता हुआ गर्म पानी डाला, झुलसने पर अस्पताल में एडमिट, पत्नी फरार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र से पत्नी ने अपने पति के ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। घायल पति का भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित देव कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय फरदीन पुत्र मंगतू की शादी करीब तीन वर्ष पहले धौलपुर जिले के बसेड़ी निवासी जूली से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं। फरदीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और उसे परेशान करती रहती थी।

फरदीन ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजार और मेलों में चप्पल बेचने का काम करता है। घटना वाले दिन वह नहा-धोकर किसी काम से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी जूली से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने खाना बनाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। फरदीन ने बताया कि उसने पत्नी से कहा कि खाली पेट घर से नहीं निकलते, कुछ खाने के लिए बना लो। इस पर जूली ने कहा कि वह मैगी बना देती है। इसके बाद वह रसोई में चली गई। आरोप है कि जब फरदीन बेड पर बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी जूली खौलता हुआ गर्म पानी लेकर आई और अचानक उसके ऊपर डाल दिया। गर्म पानी पड़ते ही फरदीन दर्द से चीख उठा और बुरी तरह झुलस गया।

फरदीन का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जूली उसे उसी हालत में छोड़कर घर से फरार हो गई। घायल पति दर्द से तड़पता रहा और मदद के लिए आवाज लगाता रहा।पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे। परिजन उसे तत्काल नगर अस्पताल लेकर गए।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में फरदीन का इलाज जारी है। गर्म पानी से उसका चेहरा, सीना और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


Share This News