ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 4 WhatsApp में होंगे बड़े बदलाव, नए अवतार में दिखेगा जल्द Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। दुनिया कस सभी देशों में सर्वाधिक लोकप्रिय वॉट्सऐप में नए बदलाव किए जा रहे है। तीन साल बाद मैन्यू में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। इस बदलाव के बाद करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। नए बदलाव को हाल ही में बीटा वर्जन में देखा गया है। यह नया रीडिजाइन्ड मैन्यू फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। टेस्टिंग पूरा होने के बाद इसे मेन यानी स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट किया जा सकता है। वॉट्सऐप का यह बदलाव केवल एंड्रॉइड वर्जन में होगा। iOS यूजर के लिए मैन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस नए मैन्यू को एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.23.8 में देखा गया है। यह फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए ही है। iOS यूजर्स के लिए पहले से ही मैन्यू को रीडिजाइन किया जा चुका है। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप के ओवरफ्लो मैन्यू को टॉप से हटाकर नीचे देने का है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। एंड्रॉइड यूजर्स को भी iOS की तरह इंटरैक्शन मैन्यू नीचे ही मिलेगा।

वॉट्सऐप ने मई 2023 में ही मैन्यू को रीडिजाइन करने की घोषणा की थी। इसके करीब 3 साल के बाद कंपनी इसमें बदलाव लाने जा रही है। बीटा अपडेट के बाद यूजर्स को नए डिजाइन वाले मैन्यू मिलने लगेगा। यहां एक ही जगह यूजर्स को सभी ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें रिप्लाई, फॉरवर्ड, ए़डिट, कॉपी, डिलीट, पिन, स्टार आदि शामिल हैं। फिलहाल इनमें से कुछ ऑप्शन ऊपर की तरफ ओवरफ्लो मैन्यू में मिलते हैं।


Share This News