ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251231 100334 थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जयपुर पुलिस ने प्रशासनिक कार्रवाई कर 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पूरे शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण स्थलों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इन पर गिरी गाज : खोह नागोरियान थाना प्रभारी ओमप्रकाश मातवा, हेड कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रामावतार, दिनेश, आसिफ, हरेंद्र तथा अशोक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा द्वारा एएसआई अमर सिंह और हेड कांस्टेबल पप्पूराम को भी निलंबित किया जा चुका है। पुलिस विभाग का मानना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गतिविधियों की समय पर जानकारी और निगरानी में कमी रही, जिसकी जांच की जा रही है।

मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में गठित समिति घटना से जुड़े सभी पहलुओं, सुरक्षा मानकों के पालन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


Share This News