ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 4 देश के 19 राज्यों में आंधी व तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। देश के मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर चेताया है। विभाग के अनुसार कल यानी 7 जून से 9 जून तक यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। इस बीच विभाग ने किसानों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी है। पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने का अलर्ट है। कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश तूफान और आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पूर्वी भारत के राज्यों में भी आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है। केवल राजस्थान की बात करें तो सवाई माधोपुर, जयपुर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, सीकर, पाली और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। जयपुर में कल यानी 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


Share This News