ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है। भारी भीड़ है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हो रहे हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध करना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। सुबह दिल्ली पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहीं अभिजीत से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी मिल गई। पुलिस की तरफ से कहा गया कि स्टूडेंट्स से सही अंडरटेकिंग लेने के बाद उन्हें परमिशन देने का फैसला किया गया है। सभी जिलों, खासकर नॉर्थ, सेंट्रल, साउथईस्ट, साउथवेस्ट, से कहा गया है कि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने आ रहे सभी स्टूडेंट्स को आसानी से सुविधा दें। 12 जोन में बांटा जाएगा, जिनमें से हर जोन का हेड एक डीसीपी-रैंक का ऑफिसर होगा। दिल्ली पुलिस ने सभी डिस्ट्रिक्ट और यूनिट डीसीपी को एक इंटरनल कम्युनिकेशन जारी किया है, जिसमें उन्हें शनिवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी भीड़, ट्रैफिक में रुकावट और लॉ-एंड-ऑर्डर की दिक्कतों के बारे में अलर्ट किया गया है।


Share This News