ताजा खबरे
SAVE 20260605 195848 कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री रतन बिहारी जी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज शुक्रवार को अनेक प्रसंग हुए। पुष्टिमार्गीय मर्मज्ञ *श्री माधवकृष्ण शास्त्रीजी (मथुरावाले) ने अपनी सुमधुर वाणी से भक्तों को भावविभोर के साथ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान करवाया। कथा में यशोदोत्संग ललित श्री बालकृष्ण प्रभु की बाल लीला, गोचारण लीला, वेणुगीत एवं श्री गोकुलनाथ जी द्वारा इन्द्र मानभंग लीला (गोवर्धन पूजा) सहित अनेक प्रसंग हुए।

बीकानेर में 1 जून से 8 जून तक भव्य ‘श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन चल रहा है। श्री वल्लभपुष्टि सेवा समिति बीकानेर एवं ब्रज मधुरेश सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 8 जून तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक श्रद्धालु कथा अमृत का रसपान कर रहे है।

यह भव्य आयोजन जगद्गुरु वैष्णवाचार्य प्रपन्नाचार्य पीठाधीश्वर गो. 108 श्री वल्लभरायजी महाराजश्री (कामवन) की आज्ञा से एवं आहिताग्नि गो. श्री वैष्णवजिवन जी बाबाश्री के सान्निध्य में तथा पि. गो. श्री विट्ठलनाथजी (प्रजानाथजी) की आज्ञा एवं अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।


Share This News