ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में जोधपुर जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कथित तौर पर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और मानसिक तनाव से परेशान होकर अनिता ने जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता विश्नोई के जहर खाने का मामला सामने आया है। विश्नोई सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान थी। उसके बाद उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. ये घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ की गोदारों की ढाणी की है। परिजनों ने अनीता विश्नोई को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता विश्नोई के पति ने बताया कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और अन्य विषयों से जुड़े वीडियो बनाती हैं. ऐसे में हाल ही में महिलाओं की कपड़ों को लेकर एक वीडियो डाला था। इसके बाद कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया इससे वह आहत हुई।


Share This News