Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में महिला की हत्या से पर्दा उठ गया है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने महज 15 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को करीब 650 किलोमीटर दूर से दबोच लिया। इस बारे में पुलिस नर बताया कि पिछले करीब चार वर्षों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया मामले में मृतका के नाबालिग पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई देवाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार और रविन्द्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्ध वाहनों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को 650 किलोमीटर दूर से राउंडअप कर लिया।