Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बिगडेंगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के ऊपर दो सिस्टम सक्रिय हैं। एक उत्तर-पूर्वी राजस्थान और दूसरा पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।