Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की चौधरी कॉलोनी में पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर आधा दर्जन लोग रानी बाजार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। जानकारी के मुताबिक छात्र नेता यशपाल की अगुवाई में मुनीराम गोदारा, नानूराम ,रामदेव सेन, शिव कुमावत, नंदु राम, हेमंत श्रीवास्तव, कालूराम महिया, कैलाश, निक्कू, मीनाक्षी स्वामी सहित अनेक मोहल्ले के लोग समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरस्वती नगर में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है बार-बार जलदाय विभाग के कार्यालय में संपर्क करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन आज यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने अभियंता को दिए ज्ञापन में नियमित रूप से जलापूर्ति करने की मांग की।