ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 119 कोरोना से आज मिली कुछ राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में कोरोना अपने गिरफ्त में लोगों को ले रहा है हालांकि शनिवार आज की रिपोर्ट कुछ राहत भरी रही। आज एक पॉजीटिव केस आया है, जबकि तीन पूल यानी पंद्रह लोगों के सेम्पल की फिर से जांच हो रही है। इनकी रिपोर्ट शाम तक आ सकती है। बीकानेर में बाहर से आने वाले पॉजिटिव अधिक मिले है। यात्रियों की जांच के दौरान सर्वाधिक पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को जिन सैंपल की जांच हो रही है, उनमें भी पांच यात्री है। वहीं एक पूल सेटेलाइट अस्पताल का है, जिसमें चार सैंपल बागड़ी मोहल्ले के हैं और एक ही परिवार से हैं। एक पॉजिटिव केस आया है, वो पांचू का 33 साल का युवक है। पीबीएम अस्पताल में हुई जांच में एक जस्सूसर गेट, एक श्रीकोलायत और एक श्रीडूंगरगढ़ का सैंपल है। इन सभी की जांच शाम तक आ सकती है।
बाहर से आने वाले लोगों की जांच में सख्ती दिखानी अब जरूरी हो गई है। शुक्रवार को 15 में से 14 ऐसे पॉजिटिव केस थे, जिनके सैंपल रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे। बीकानेर रोडवेज के साथ ही प्राइवेट बस और निजी वाहनों से आ रहे यात्रियों के सैंपल की जांच नहीं हो रही है। रानी बाजार गंगाशहर में पॉजिटिव अधिक आए हैं।


Share This News