ताजा खबरे
खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएंकेंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अत्याधुनिक एचडीआर ब्रैकीथेरेपी सुविधा का शुभारंभकूडो नेशनल चैंपियनशिप कप में बीकानेर के खिलाड़ी भाग लेने पुणे जायेंगेपीएम मोदी की अपील का देशभर में असर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ऑटो में पहुंचे, इन राज्यों में भी कटौतीदेश -दुनिया पर नज़र, इन राज्यों में वर्क फ्रॉम होम शुरूबीकानेर परकोटे में होगा ‘रम्मत महोत्सव’, रायसर बनेगा हब, श्री लक्ष्मीनाथ जी सहित इन मन्दिरों पर करोड़ों खर्च होंगेसीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शनराजस्थान में 187, RAS अधिकारियों के तबादलेउत्तर प्रदेश में आसमान से बरसा कहर, 62 की मौतसोने व चांदी की कीमतों में उछाल, महंगे होने की यह है वजह
IMG 20241023 101608 राजस्थान में 187, RAS अधिकारियों के तबादले Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में 187 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर निकाय और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है। बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह की जगह अरविन्द सारस्वत, एडीएम सुरेश कुमार यादव का दूदू, कुलराज मीणा को उपायुक्त नगर निगम की जगह सचिव बीकानेर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। यशपाल आहूजा को रजिस्ट्रार एमजीएसयू, उम्मेद सिंह रतनू को एडीएम, रमेश देव को बूंदी, नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को भोपालगढ़, दमयंती कंवर को उपायुक्त नगर निगम लगाया गया है। रविकुमार को सहायक कलक्टर, सुश्री सुमित्रा विश्नोई उपायुक्त नगर निगम, श्याम सुंदर बेनीवाल को सहायक भू प्रबंध अधिकारी के पद पर पदस्थापन किया गया है। जानकारों के अनुसार सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।


Share This News