ताजा खबरे
SAVE 20260504 203823 चिट्ठी ना कोई संदेश… में कलाकारों ने बिखेरी स्वर लहरियां Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन (रजि.) जयपुर ग्रुप द्वारा सोमवार दोपहर को पवनपुरी क्षेत्र स्थित महिला थाना के पास ,मुख बधिर सेवा आश्रम में समाजसेवी शिक्षिका भगवती नागल की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में ‘चिठ्ठी ना कोई संदेश जाने वो कोनसा देश जहां तुम चले गए’ भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने
प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पवनपुरी स्थित झुग्गियों के बच्चों, औरतों के बीच मिठाईयों के डब्बे बांटे गए एवं मुख बधिर सेवा आश्रम में मंदबुद्धि, मूक-बधिर और नेत्रहीन बच्चों को भोजन कराया गया ।
फिर उनकी उपस्थिति भावपूर्ण भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय कलाकार रामकिशोर यादव, इंजीनियर कमलकांत सोनी, पवन कुमार चढ्ढा, सुनील दत्त नागल, दिनेश दिवाकर , सुनील शादी के द्वारा फिल्मी भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी गई। 
इससे पहले पुष्पांजलि कार्यक्रम में महिला थाना थानाप्रभारी विश्वा वर्मा,  अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण सभा बीकानेर,  एवं बैंक कर्मचारी नेता वाई.के. शर्मा ( योगी), भीष्म कौशिक, सुन्दर लाल, मनोज कुमार, जाकिर हुसैन, सूर्य प्रताप , शाकिर हुसैन, दिलीप गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी ने किया।


Share This News