ताजा खबरे
SAVE 20260503 213745 बीकानेर के देवीकुंड सागर में सामूहिक यज्ञयोपवित संस्कार Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्रीधर जी महाराज क़े आश्रम( सागर ) में विधि विधान से सामूहिक यज्ञयोपवित संस्कार l बीकानेर ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की दूज को बीकानेर सागर में श्रीधर महाराज जी क़े आश्रम में महाराज जी क़े सान्निध्य में ही वेदपाठी प्रखांड विद्वान पंडितो द्वारा ब्राह्मण बटुको का विधि विधान से मुंडन करके मंत्रोचरण से शुद्धिकरण करके सामूहिक यज्ञयोपवित संस्कार बड़ी सख्या में किया गया l बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया ये कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है कभी कभी साल में दो बार भी किया जाता है l

श्री व्यास ने बताया इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में शहरी परकोटे की महिलाओ, पुरुषो क़े साथ बच्चो ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई जिसमे प्रमुख रूप से इंटक नेता पंडित रमेश व्यास, पर्वतारोही श्रीमती सुषमा बिस्सा, पर्यावरण प्रेमी एवं शिवभक्त प्रेमकुमार व्यास पंडित भाई श्री जैसे गणमान्य नागरिक उपस्थिति देकर भागीदारी निभाई और सभी उपस्थित जनो ने श्रीधर जी महाराज का आशीर्वाद लिया..


Share This News