ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 गैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar, पोस्ट। देश मे गैस सिलैंडर के दाम में तगड़ा उछाल आया है। मई की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, वहीं इसका असर आम लोगों की जेब पर भी अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 पहुंच गई है, कोलकाता में यह ₹3202 तक पहुंच चुका है। इसी तरह लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में भी इस बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। आगरा, लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹993 महंगा हो गया है। इससे छोटे व्यापारियों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹913 और अन्य शहरों में भी लगभग पुराने स्तर पर ही बना हुआ है, जिससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।

1 मई से गैस डिलीवरी का नियम भी सख्त कर दिया गया है। अब सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दिखाना जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर रोक लगेगी।


Share This News